{"_id":"69f0c7f5b1bb595b8b0a2343","slug":"congress-raised-voice-against-water-crisis-in-israel-camp-of-rangpuri-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134198-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रंगपुरी के इजरायल कैंप में जल संकट पर कांग्रेस ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रंगपुरी के इजरायल कैंप में जल संकट पर कांग्रेस ने उठाई आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी, मुख्यमंत्री और जल बोर्ड को लिखा पत्र, 30 टैंकर भेजने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी स्थित इजरायल कैंप में गहराते जल संकट को लेकर उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। भीषण गर्मी के बीच करीब 20 हजार लोग पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का उल्लंघन है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि इजरायल कैंप एक अधिसूचित जेजे क्लस्टर है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के लोग सीमित संसाधनों के बीच जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं, विशेषकर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नाकामी के कारण यहां के लोगों को निजी तौर पर पानी खरीदना पड़ रहा है, जिस पर परिवारों को हर महीने करीब 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस क्षेत्र के लिए प्रतिदिन नौ किलोलीटर क्षमता के 15 पानी के टैंकर तैनात करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन दिल्ली जल बोर्ड केवल छह से सात टैंकर भेज रहा है, जो हजारों लोगों की जरूरत के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने मांग की कि मौजूदा तापमान और जरूरत को देखते हुए कम से कम 30 टैंकर प्रतिदिन उपलब्ध कराए जाएं।
Trending Videos