सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal who snatched mobile from a differently-abled person arrested.

Delhi NCR News: दिव्यांग से मोबाइल लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-जहांगीरपुरी इलाके की घटना, लूट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

अमर उजाला ब्यूरोे
नई दिल्ली।
जहांगीरपुरी इलाके में एक दिव्यांग युवक से मोबाइल लूट को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ था। उसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर वीडियो में दिख रहे आरोपी फिरोज आलम को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से मोबाइल फोन बरामदगी का प्रयास कर रही है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि लूटपाट का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच में पता चला कि वीडियो जहांगीरपुरी इलाके की है। थाना प्रभारी सतविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस की जांच में एक चश्मदीद ने भी अहम भूमिका निभाई, जो वारदात के दौरान पीड़ित दिव्यांग को बचाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसे चाकू से मामूली चोट भी लगी थी। पूछताछ के दौरान चश्मदीद ने आरोपी फिरोज आलम की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed