सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi courts connected with e-buses, DTC launches Devi service

Delhi: ई-बस से जुड़ीं दिल्ली की अदालतें, डीटीसी ने शुरू की देवी सेवा; बड़े मेट्रो स्टेशनों से भी रहेगा कनेक्शन

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली हाईकोर्ट, रोहिणी कोर्ट और साकेत कोर्ट को द्वारका कोर्ट से जोड़ने के लिए बसें 12 फरवरी से यह बस सेवा शुरू हुई। ‘देवी’ नाम से शुरू की गई यह 9 मीटर लंबी ई-बसें फिलहाल प्रयोग के आधार पर चलाई जा रही हैं, जिससे वकीलों, कोर्ट स्टाफ और आम लोगों को समय पर अदालत पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

Delhi courts connected with e-buses, DTC launches Devi service
DEVI Bus in Delhi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने राजधानी की अदालतों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए तीन नए ईवी बस रूट शुरू किए गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट, रोहिणी कोर्ट और साकेत कोर्ट को द्वारका कोर्ट से जोड़ने के लिए बसें 12 फरवरी से यह बस सेवा शुरू हुई। ‘देवी’ नाम से शुरू की गई यह 9 मीटर लंबी ई-बसें फिलहाल प्रयोग के आधार पर चलाई जा रही हैं, जिससे वकीलों, कोर्ट स्टाफ और आम लोगों को समय पर अदालत पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

Trending Videos


दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अधिकारियों के मुताबिक, सेवा सफल रहने पर इन रूटों को स्थायी किया जा सकता है। फिलहाल ये बसें प्रयोग के आधार पर शुरू हो रही हैं। यदि यह प्रयोग सफल रहा, तो रूटों को स्थायी किया जा सकता है। डीटीसी के अधिकारी ने बताया कि विभाग ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रूटों की जानकारी अपडेट करने और बस स्टॉपों पर नए बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डी-1901 दिल्ली हाई कोर्ट से द्वारका कोर्ट तक है। यह 25.2 किलोमीटर लंबा है और लगभग 1 घंटा 40 मिनट में पूरा होगा। इस रूट के मुख्य स्टॉप बड़ौदा हाउस, पटेल चौक मेट्रो, केंद्रीय टर्मिनल, धौला कुआं मेट्रो, शास्त्री बाजार, पालम रेलवे फ्लाईओवर, द्वारका सेक्टर 1 और सेक्टर 6 हैं।

रूट डी-3902 रोहिणी कोर्ट से द्वारका कोर्ट तक चलता है, जिसकी दूरी 20 किलोमीटर है और समय लगभग 1 घंटा 25 मिनट है। इस रूट के मुख्य स्टॉप में सरस्वती विहार, मंगलपुर स्कूल, पीरागढ़ी मेट्रो, सुंदर विहार, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर मेट्रो, उत्तम नगर टर्मिनल मेट्रो और द्वारका सेक्टर 1 शामिल हैं।

रूट डी-7901 साकेत कोर्ट से द्वारका कोर्ट तक है, इसकी दूरी 25.7 किलोमीटर है और लगभग 1 घंटा 40 मिनट में यात्रा पूरी होती है। इसके मुख्य स्टॉप पीटीएस, लाडो सराय क्रॉसिंग, अंधेरिया मोड़, वसंत कुंज सेक्टर ए, महिपालपुर, पालम एयरपोर्ट, प्रह्लादपुर, पालम रेलवे फ्लाईओवर और द्वारका सेक्टर 1 हैं।

सभी मुख्य मेट्रो स्टेशनों से जुड़ी होंगी
तीनों रूट सभी मुख्य मेट्रो स्टेशनों से जुड़ेंगे, जिससे यात्रा और आसान हो जाएगी। प्रत्येक रूट पर 2-2 बसें चलेंगी, जो द्वारका डिपो-2 से संचालित होंगी। डी-1901 के लिए द्वारका कोर्ट से सुबह 07:45, 08:15, 11:40, 1:25 और दिल्ली हाई कोर्ट से 09:30, 10:00, 1:25 शाम 5 बजे तक है।

वहीं, डी-3902 के लिए द्वारका कोर्ट से 07:30, 08:00, 11:00, 12:40 और रोहिणी कोर्ट से 09:00, 09:30, 12:40 और शाम 5 बजे की टाइमिंग है। यही नहीं, डी-7901 के लिए द्वारका कोर्ट से 07:25, 07:55, 11:10, 12:55 और साकेत कोर्ट से 09:00, 09:30, 12:55 और शाम 5 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed