सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Child given anesthesia twice for MRI, dies

Greater Noida: एमआरआई के लिए बच्चे को दो बार दिया एनेस्थीसिया, मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को बेहोश करने वाली दवा (एनेस्थीसिया) दो बार दी थी। काफी देर तक होश नहीं आने पर आरोपी डॉक्टर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। दिन भर धरना दिया।

Greater Noida: Child given anesthesia twice for MRI, dies
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर पी-3 स्थित केबी हेल्थ केयर लैब में एमआरआई जांच के दौरान छह साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को बेहोश करने वाली दवा (एनेस्थीसिया) दो बार दी थी। काफी देर तक होश नहीं आने पर आरोपी डॉक्टर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। दिन भर धरना दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आरोपी डॉक्टर समेत दो को हिरासत में लिया गया है। 

Trending Videos


दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव निवासी प्रशांत ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके छह साल के भतीजे गर्व कसाना उर्फ चीकू को काफी समय से दौरा पड़ने की समस्या थी। सेक्टर गामा-2 स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन भर्ती रहने के बाद बच्चा ठीक हो गया । डॉक्टर ने एमआरआई और दिमाग की जांच कराने को कहा था। बृहस्पतिवार को परिजन बच्चे को लेकर सेक्टर पी-3 स्थित केबी हेल्थ केयर लैब पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सुबह एनेस्थीसिया के डॉक्टर को बुलाया गया। बच्चे को बेहोशी की दवा देने के बाद एमआरआई की गई। इस बीच बच्चे को दो बार दवा दी गई। इससे मात्रा अधिक हो गई। एमआरआई के बाद बच्चे को बाहर लाया गया लेकिन काफी देर तक वह होश में नहीं आया। 

पूछने पर डॉक्टर दवा का असर होने की बात कहते रहे। काफी देर तक होश नहीं आने पर डॉक्टर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे फिर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। 

इस प्रकरण में हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर आती है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे। जिम्मेदारों के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
-डॉ. सुनील कुमार, सीएमओ

लैब को कराया गया बंद
परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने केबी हेल्थ केयर लैब को बंद कर दिया है। परिजनों ने मांग की है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक पैथोलॉजी लैब को खुलने न दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।

मौत के बाद भी घर से निकली बरात
चीकू के बाबा ब्रह्म सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बड़े भाई के बेटे की शादी है। परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। घर में खुशियों का माहौल था।  चीकू की मौत के बाद महौल गमगीन हो गया। हालांकि शादी को टाला नहीं गया। भतीजे की बरात चीती गांव में गई। बिना बैंड बाजे के बरात चीती पहुंची। बरात में 20 से 30 लोग ही शामिल हुए। गमगीन माहौल में शादी की रस्मों को पूरा किया गया। चीकू के पिता विक्की कसाना है। चीकू का छोटा भाई भी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed