{"_id":"698e1030ca4d74c1d701d7c6","slug":"refused-to-give-hotel-room-without-money-foreigner-slits-his-own-throat-with-a-knife-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बिना पैसे होटल में कमरा देने से किया मना, तो विदेशी ने चाकू से काट लिया अपना ही गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बिना पैसे होटल में कमरा देने से किया मना, तो विदेशी ने चाकू से काट लिया अपना ही गला
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार
शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि जेहुन के पास पैसे नहीं थे। वह नशे की हालत में होटल में बगैर पैसे के कमरा लेने की जिद करने लगा। होटल स्टाफ ने कमरा देने से मना किया तो उसने नशे की हालत में खुदकुशी का प्रयास किया।
Delhi Police
- फोटो : adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के पहाड़गंज स्थित व्हाइट ग्लो होटल में बिना पैसों के रूम न मिलने से नाराज तुर्कमेनिस्तान के एक नागरिक जेहुन (29) ने चाकू से अपना ही गला काट कर जान देने की कोशिश की। गला काटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। समय पर इलाज मिलने पर उसकी जान बच गई।
Trending Videos
शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि जेहुन के पास पैसे नहीं थे। वह नशे की हालत में होटल में बगैर पैसे के कमरा लेने की जिद करने लगा। होटल स्टाफ ने कमरा देने से मना किया तो उसने नशे की हालत में खुदकुशी का प्रयास किया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला है कि जेहुन 20 जनवरी से 10 फरवरी तक इसी होटल में ठहरा हुआ था। बुधवार को वह नशे की हालत में कहीं बाहर से होटल पहुंचा। होटल स्टाफ ने पैसों की डिमांड की तो उसने कमरा देने की जिद की। स्टाफ ने उसे कमरा देने से मना कर दिया। इसी बात पर जेहुन बहुत उत्तेजित हो गया। आगे मामले की जांच जारी है।