सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AI Impact Summit in Delhi from 16th, roads will remain open; VIP movement may be affected for half an hour

Traffic Arrangements: दिल्ली में AI सम्मेलन 16 से, रास्ते खुले रहेंगे; वीआईपी मूवमेंट पर आधे घंटे का असर संभव

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सार

समिट के दौरान 15 डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) और ट्रैफिक पुलिस के 4200 जवान ट्रैफिक को संभालेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है समिट के दौरान वीआईपी मूवमेंट के चलते आधा घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित जरूर रहेगा।

AI Impact Summit in Delhi from 16th, roads will remain open; VIP movement may be affected for half an hour
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 20 फरवरी को होने जा रहे भारत-एआई इपैक्ट समिट के दौरान कोई भी मार्ग बंद नहीं रहेगा। समिट के दौरान 15 डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) और ट्रैफिक पुलिस के 4200 जवान ट्रैफिक को संभालेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है समिट के दौरान वीआईपी मूवमेंट के चलते आधा घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित जरूर रहेगा।

Trending Videos


अमर उजाला में बृहस्पतिवार को खबर प्रकाशित होने के बाद उच्च अधिकारियों के ओर से विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद दिल्ली में कॉरकेड(रूट) को लेकर रिहर्सल बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि एआई समिट के दौरान विदेशी मेहमान 10 होटलों में ठहरेंगे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल से लेकर प्रगति मैदान तक लगने वाले कॉरकेट का रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिट के दौरान करीब 20 रूट लगेंगे। दिल्ली पुलिस के अन्य अधिकारी ने बताया कि एसआई समिट के दौरान कुल 15 डीसीपी ट्रैफिक की कमान संभालेंगे। जोन बनाकर ट्रैफिक को चलाया जाएगा। कुल 10जोन बनाए गए हैं और एक जोन की कमान डीसीपी के पास होगी। ट्रैफिक को संभालेंगे के लिए 8 डीसीपी अन्य यूनिटों से ट्रैफिक यूनिट में बुलाए गए हैं। साथ ही 4200 ट्रैफिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है।

एआई समिट के दौरान ये मार्ग रहेंगे प्रभावित
सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग, अकबर रोड, राजेश पायलट मार्ग, 30 जनवरी मार्ग, एसबी मार्ग, मथुरा रोड, भैरो मार्ग, सी-हैक्सागन व उससे जुड़े मार्ग, भीकाजी कॉमा जी प्लेस के पास रिंग रोड, धौला कुंआ, व अफ्रीका एवेन्यू मार्ग प्रभावित रहेंगे।

ट्रैफिक आधा घंटे बंद रहेगा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एआई समिट के दौरान कोई मार्ग बंद नहीं रहेगा। जब रूट लगेगा या वीआईपी भारत मंडपम में आएंगे-जाएंगे तब ट्रैफिक आधार घंटे तक प्रभावित रहेगा। इसके बाद मार्गों को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है बोर्ड परीक्षाएं भी प्रभावित नहीं होंगी।

समिट का ये है शेड्यूल

  • 16 फरवरी- दिन में कोई कार्यक्रम नहीं है। समिट का उद्घाटन शाम को होगा।
  • 17 फरवरी- दिन में कोई कार्यक्रम नहीं है।
  • 18 फरवरी-रात को कार्यक्रम है। इस दिन बोर्ड परीक्षाएं हैं।
  • 19 फरवरी- कोई बोर्ड परीक्षा नहीं है। समिट का समापन हो जाएगा।
  • 20 फरवरी- बोर्ड परीक्षा नहीं है और समिट आम तरीके से चलता रहेगा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी लिटरेचर फेस्टिवल के कारण यह मार्ग रहेंगे प्रभावित
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में लिटरेचर फेस्टिवल बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। यह फेस्टिवल 14 फरवरी तक चलेगा। सुबह 9 से शाम 8 बजे तक यह फेस्टिवल चलेगा। इस कारण 14 फरवरी तक 9 बजे से रात 11 बजे तक छात्र मार्ग, जीसी नारंग मार्ग, यूनिवर्सिटी मार्ग, सुधीर बोस मार्ग और गुरु तेग बहादुर मार्ग, मॉल रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है।

उत्तरी रेंज के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर ज़रूरत पड़ी तो सेंट स्टीफंस कॉलेज रेड लाइट, हिंदू कॉलेज रेड लाइट, क्रांति चौक, पटेल चेस्ट, मॉल रोड (दिल्ली यूनिवर्सिटी को जोडऩे वाली सड़कें) से ट्रैफिक को परिवर्तित किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से इन सड़कों से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed