सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A student riding a scooter was killed and another student was seriously injured after being hit by a truck

Delhi Accident: मथुरा रोड पर ट्रक ने स्कूटी को मारी, एक छात्र की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Feb 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
A student riding a scooter was killed and another student was seriously injured after being hit by a truck
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीती रात मथुरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मोदी मिल फ्लाईओवर के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो छात्रों को कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मृतक की पहचान मानव (19), और घायल की पहचान मोहम्मद साद (21) के रूप में हुई है। 

Trending Videos


हादसे के बाद मौके पर भारी जाम लग गया था। जानकारी के अनुसार, स्कूटी को बदरपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।। ट्रक, जो दिल्ली के बादली से नागपुर जा रहा था और जिसमें किराने का सामान लदा था, अनियंत्रित होकर स्कूटी पर जा चढ़ा। इस हादसे में स्कूटी सवार छात्र मानव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद साद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ट्रक का चालक, 32 वर्षीय जहुल, हरियाणा के नूंह का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed