{"_id":"698e3e55f009d46db4065cda","slug":"three-women-arrested-for-inter-state-heroin-smuggling-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Crime: इंटर-स्टेट हेरोइन तस्करी में तीन महिलाएं गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी के बीच करती थीं नशे का सामान सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: इंटर-स्टेट हेरोइन तस्करी में तीन महिलाएं गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी के बीच करती थीं नशे का सामान सप्लाई
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
सार
इस गिरोह के कई सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और ड्रग्स से कमाई रकम बरामद की गई है।
demo
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस की अपराध शाखा ने इंटर-स्टेट हेरोइन तस्करी में लिप्त तीन महिलाओं बबीता, संध्या और सपना को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के कई सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और ड्रग्स से कमाई रकम बरामद की गई है।
Trending Videos
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि अपराध शाखा ने 18 जुलाई 2025 को गाजियाबाद की इकबाल कॉलोनी पासौंडा निवासी सरोज उर्फ बाबू (30) को 789 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। 19 अगस्त 2025 को गाजियाबाद निवासी राजकुमार उर्फ काले उर्फ शिवम (25) को गिरफ्तार किया था, जो कि सामान का रिसीवर था। वह स्थानीय ग्राहकों को पुड़िया में हेरोइन सप्लाई करता था। 25 सितंबर 2025 को दिल्ली में रघुबीर नगर निवासी दीपाली (22) को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फरार आरोपी सपना को उसके घर से पकड़ा। वह बबीता को मादक पदार्थ सप्लाई करती थी। सपना पर हत्या की कोशिश, सरकारी कर्मचारियों के काम में रुकावट डालना और हमला करना जैसे 6 आपराधिक मामलों में संलिप्त रही है। सपना ट्रांस-यमुना इलाके के बदनाम ड्रग तस्कर सुरेश राही के परिवार से है। आरोपी बबीता को 150 ग्राम हेरोइन व 7,000 रुपये के साथ उसके घर शाहदरा भोला नाथ नगर से गिरफ्तार किया गया। वह पहले गुलाबी बाग थाने के एक एक्साइज एक्ट केस में शामिल है। तीसरी आरोपी सुल्तानपुरी निवासी संध्या (36) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ड्रग फैमिली की बेटी अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी में मुख्य सप्लायर थी
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सक्रिय अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह की एक अहम कड़ी मानी जा रही 40 वर्षीय महिला सपना को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि सपना राही गिरोह में प्रमुख सप्लायर की भूमिका निभा रही थी। सह-आरोपी बबीता को हेरोइन की आपूर्ति करती थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सपना, सुरेश राही की बेटी है। सुरेश राही मादक पदार्थ तस्करी के कई मामलों, जिनमें एनडीपीएस अधिनियम के मामले भी आरोपी रहा है। उसकी मां और भाइयों के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के कुछ सदस्य फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस के मुताबिक यह परिवार पूर्वी दिल्ली के ट्रांस-यमुना इलाके में संगठित मादक पदार्थ नेटवर्क संचालित करता था। सपना को 10 फरवरी को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सपना की गिरफ्तारी से पहले इसी मामले में शाहदरा निवासी बबीता (46) और सुल्तानपुरी निवासी संध्या (36) को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि बबीता के घर की तलाशी के दौरान स्टील के डिब्बे से 150 ग्राम हेरोइन और 7,000 रुपये की कथित ड्रग्स बिक्री की रकम बरामद की गई। संध्या को पिछले वर्ष 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और उसे सह-आरोपी दीपाली की सप्लायर के रूप में पहचाना गया, जिसने गिरोह से जुड़े एक अन्य आरोपी को हेरोइन उपलब्ध कराई थी।
मामला पिछले वर्ष सामने आया था
यह मामला पिछले वर्ष जुलाई में सामने आया था, जब सरोज उर्फ बाबू को 789 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में राजकुमार उर्फ काले और दीपाली को भी पकड़ा गया था। अब तक की जांच में पुलिस 958 ग्राम हेरोइन, 17,400 रुपये की ड्रग्स बिक्री की रकम, एक स्कूटर और दो मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। पुलिस ने कहा कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश आपूर्ति श्रृंखला में अन्य कडिय़ों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।