सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hypothyroidism affects children's heartbeat; timely treatment reduces the risk.

Hypothyroidism: हाइपोथायरायडिज्म से बच्चों के दिल की धड़कन पर होता है असर, समय पर इलाज से खतरा हो सकता है कम

सिमरन, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
सार

राहत की बात यह है कि समय पर पहचान और उचित इलाज शुरू करने से इन संभावित खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

Hypothyroidism affects children's heartbeat; timely treatment reduces the risk.
demo - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

बच्चों में हाइपोथायरायडिज्म को अक्सर विकास में देरी या थकान जैसी सामान्य समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन नए शोध ने इसके हृदय पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अध्ययन में पाया गया है कि इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के दिल की इलेक्ट्रिकल गतिविधि में सूक्ष्म लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं, जो आगे चलकर हार्ट रिदम बिगड़ने (एरिथमिया) का खतरा बढ़ा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि बच्चे में धीमी शारीरिक वृद्धि, अत्यधिक थकान, वजन बढ़ना, कब्ज, सूखी या पीली त्वचा, ठंड अधिक लगना, चेहरे पर सूजन, जीभ का बड़ा होना या गर्दन में सूजन जैसे लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

Trending Videos


शोध में स्पष्ट हुआ कि हाइपोथायरायडिज्म केवल थायराइड ग्रंथि तक सीमित समस्या नहीं है, बल्कि यह हृदय की धड़कन के संतुलन को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि समय पर पहचान और उचित इलाज शुरू करने से इन संभावित खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध टीम
शोध टीम में आकाश तोमर, डॉ. केआर मीणा, डॉ. हिमानी अहलूवालिया और डॉ. दिव्यम धाकर शामिल थे। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह एक प्रोस्पेक्टिव कोहोर्ट शोध था, जिसमें 5 से 12 वर्ष की आयु के कुल 64 बच्चों को शामिल किया गया। इनमें 32 बच्चे हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित थे, जबकि 32 स्वस्थ बच्चों को तुलना के लिए कंट्रोल ग्रुप में रखा गया। सभी बच्चों की दिल की कार्यप्रणाली जांचने के लिए ईसीजी और एचआरवी टेस्ट किए गए। बीमार बच्चों की जांच इलाज शुरू करने से पहले और फिर तीन महीने तक लेवोथायरोक्सिन दवा देने के बाद दोबारा की गई।

हाइपोथायरायडिज्म क्या है? 
हाइपोथायरायडिज्म एक ऐसी बीमारी है जिसमें थायराइड ग्रंथि पर्याप्त थायराइड हार्मोन (टी3 और टी4) नहीं बनाती। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय धीमा हो जाता है और शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है।

मुख्य लक्षण

  • हमेशा थका हुआ महसूस होना
  • कम खाने के बावजूद वजन बढ़ जाना
  • सामान्य तापमान में भी ज्यादा ठंड लगना
  • त्वचा बहुत रूखी हो जाना और बाल झड़ना
  • कब्ज और पाचन धीमा होना
  • जोड़ों या मांसपेशियों में अकड़न या दर्द
  • अवसाद, याददाश्त कमजोर होना या ध्यान में कमी
  • दिल की धड़कन सामान्य से धीमी होना
  • महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या, अनियमित या भारी पीरियड्स आना
  • आवाज में भारीपन, चेहरे पर सूजन (खासकर आंखों के आसपास)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed