सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi fire tragedy: Delhi government to honour life-saving heroes

दिल्ली अग्निकांड: जान बचाने वाले 'नायकों' का सम्मान करेगी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jun 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी नागरिकों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाए। 

Delhi fire tragedy: Delhi government to honour life-saving heroes
मालवीय नगर होटल अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मालवीय नगर के हौज रानी स्थित गेस्ट हाउस में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहत एवं बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की है। अस्पताल में भर्ती घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात के दौरान सीएम को बताया गया कि स्थानीय नागरिकों, होटल कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों की मदद की। 



सीएम ने कहा कि हादसे के दौरान कई लोगों ने असाधारण साहस का परिचय दिया। कुछ लोगों ने आग और धुएं के बीच फंसे लोगों को बाहर निकाला, जबकि घायलों को सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी नागरिकों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर सेफ्टी व्यवस्था की होगी जांच
मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती जानकारी में कई सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आई हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को घटना की विस्तृत जांच कराने और राजधानी के होटलों, व्यावसायिक परिसरों तथा अन्य सार्वजनिक भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का विशेष ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।  जहां भी नियमों की अनदेखी या लापरवाही मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


शव गृह राज्यों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह राज्यों या पैतृक स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

कई मरीज अब भी गंभीर
मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ घायल गंभीर हालत में हैं और कुछ वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। प्रभावितों में बांग्लादेश, नेपाल, कैमरून और लीबिया के नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed