{"_id":"6a229433db1ad47b310963bb","slug":"delhi-government-mega-plantation-drive-on-world-environment-day-pledge-for-a-green-delhi-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Environment Day: 'मेगा प्लांटेशन अभियान' का शुभारंभ, पर्यावरण दिवस पर CM रेखा ने की दिल्लीवालों से अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Environment Day: 'मेगा प्लांटेशन अभियान' का शुभारंभ, पर्यावरण दिवस पर CM रेखा ने की दिल्लीवालों से अपील
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'मेगा प्लांटेशन अभियान' का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य दिल्ली को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ शहर बनाना है। सीएम ने दिल्ली वालों से 'मिशन ग्रीन दिल्ली' से जुड़कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक पौधा लगाने का आग्रह किया।
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को एक स्वच्छ, हरित और सस्टेनेबल शहर बनाने के अपने संकल्प को दोहराया है। उन्होंने घोषणा की है कि इस विशेष अवसर पर दिल्ली सरकार एक 'मेगा प्लांटेशन ड्राइव' का शुभारंभ कर रही है।
सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली को हरा-भरा और स्थायी शहर बनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण को हमारी समृद्ध संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न अंग बताते हुए सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान
इस 'मेगा प्लांटेशन ड्राइव' के तहत दिल्ली सरकार 'मिशन ग्रीन दिल्ली' के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' नामक एक विशेष अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर एक पौधा लगाने की अपील की है। यह पहल न केवल पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और खुशहाल दिल्ली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Trending Videos
'हरित दिल्ली, खुशहाल दिल्ली का संकल्प'
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से 'हरित दिल्ली, खुशहाल दिल्ली' के संकल्प को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का आह्वान किया।