सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Medical Council elections demand change, appeal for multiple polling stations

Delhi NCR News: दिल्ली मेडिकल काउंसिल चुनाव में बदलाव की मांग, कई मतदान केंद्र बनाने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-संगठन ने सुझाव दिया कि चुनाव केवल एक स्थान पर कराने की बजाय पूरे दिल्ली में कई मतदान केंद्र बनाए जाएं
Trending Videos




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री से दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) के आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव की मांग की है। संगठन ने सुझाव दिया कि चुनाव केवल एक स्थान पर कराने की बजाय पूरे दिल्ली में कई मतदान केंद्र बनाए जाएं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयदीप कुमार चौधरी का कहना है कि फिलहाल चुनाव एक ही केंद्रीय स्थान पर होते हैं, जिससे डॉक्टरों को काफी परेशानी होती है। डॉक्टर पहले से ही इमरजेंसी ड्यूटी, मरीजों की देखभाल और अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में दूर जाकर मतदान करना उनके लिए कठिन हो जाता है।



संगठन ने अपने पत्र में मांग की है कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मतदान केंद्र बनाए जाएं, खासकर बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों के पास। इससे डॉक्टरों को अपने नजदीक ही वोट डालने की सुविधा मिल सकेगी। फैमा के अनुसार, इस बदलाव से कई फायदे होंगे। पहला, अधिक संख्या में डॉक्टर चुनाव में भाग ले सकेंगे। दूसरा, अस्पतालों में मरीजों की सेवा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तीसरा, चुनाव अधिक निष्पक्ष और प्रतिनिधित्वपूर्ण बन सकेगा। इस मांग पर फैमा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें नेशनल चेयरमैन डॉ. जयदीप कुमार चौधरी, को-चेयरमैन डॉ. विग्नेश और नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. श्रीनाथ दुब्याला शामिल हैं। संगठन ने यह भी कहा कि दुनिया के कई देशों में मतदान को आसान बनाने के लिए कई केंद्रों की व्यवस्था अपनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article