{"_id":"69ee6d1e5aedc69ba607d7d2","slug":"delhi-pm-modi-to-visit-up-tomorrow-inaugurate-ganga-expressway-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पीएम मोदी कल से यूपी के दौरे पर, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन; नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पीएम मोदी कल से यूपी के दौरे पर, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन; नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
सार
अपने दौरे के पहले चरण में वह वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 6000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
- फोटो : Youtube (DDNews)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले चरण में वह वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 6000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करना है।
Trending Videos
पीएम इस अवसर पर दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें वाराणसी से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को बेहतर और तेज रेल सेवा मिलने की उम्मीद है। वहीं, 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण में प्रधानमंत्री बुधवार को हरदोई जाएंगे, जहां वह गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन (जिसे आगे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है) और हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है। इसकी कुल लागत लगभग 36,000 करोड़ रुपये बताई गई है।
इस परियोजना से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 10- 12 घंटे से घटकर करीब 6 घंटे रह जाएगा। इसके अलावा शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप भी बनाई गई है, जिसका इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में किया जा सकता है।

कमेंट
कमेंट X