{"_id":"6a6b40b42af589500905a185","slug":"delhi-police-dismisses-claims-of-closing-jantar-mantar-for-protests-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148265-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर को बंद करने के दावों को किया खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर को बंद करने के दावों को किया खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजेपी प्रदर्शन-- - खबर-1
दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर को बंद करने के दावों को किया खारिज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को गलत और गुमराह करने वाला बताकर खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शनों के लिए बंद या सील कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह जगह अधिकृत और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए उपलब्ध है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल रही ये अफवाहें कि जंतर-मंतर पर अब विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और कोर्ट के आदेश के पालन में दिल्ली पुलिस द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के अनुसार, जंतर-मंतर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के लिए एक सक्रिय और अधिकृत जगह बनी है।
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर कहा कि मौजूदा एसओपी के तहत, सक्षम अधिकारी की मंजूरी मिलने पर विरोध स्थल पर 1,000 लोगों तक के जमावड़े की अनुमति दी जा सकती है। यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट की जा रही थीं जिनमें दावा किया गया था कि विरोध प्रदर्शन की यह मशहूर जगह प्रदर्शनों के लिए बंद कर दी गई है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से यह भी अपील की कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि सही और सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।