सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has arrested two notorious members of Narendra gang

नरेन्द्र गिरोह के दो कुख्यात गिरफ्तार: अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-NCR में करते थे सप्लाई, पढ़ें खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 14 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस ने 'नरेन्द्र गिरोह' के दो बदमाश रणधीर और प्रवेश को गिरफ्तार किया। वे अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। उनके पास से पिस्तौल और देसी कट्टा बरामद हुआ है।

Delhi Police has arrested two notorious members of Narendra gang
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी इलाके में सक्रिय ''नरेन्द्र गिरोह'' के दो कुख्यात बदमाशों रणधीर उर्फ विजय (25) और परवेश उर्फ मोहम्मद दानिश (28) को गिरफ्तार किया है। ये यूपी के अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर व नरेन्द्र गिरोह को सप्लाई करते थे। दोनों आरोपी पहले भी लूट, डकैती जैसे कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।

Trending Videos

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नरेन्द्र गिरोह के दो सदस्य भलस्वा झील के पास लूट की वारदात को अंजाम देने आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी परवेश ने खुलासा किया कि वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी योगेश उर्फ सचिन से अवैध रूप से 30-35 हजार रुपये में पिस्तौल और 10 हजार में देसी कट्टे खरीदता था और इनकी आपूर्ति नरेंद्र गिरोह के सदस्यों को करता था और खुद भी दिल्ली में लूटपाट के लिए इनका इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के पास से एक अर्द्ध स्वचालित पिस्तौल, एक देसी कट्टा और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। इस संबंध में अपराध शाखा थाने में शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। आरोपी परवेश के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में सात मामले दर्ज हैं। वहीं, रणधीर के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, झपटमारी और शस्त्र कानून के आठ मामले दर्ज हैं। मूल रूप से जिला हरदोई, निवासी परवेश उर्फ मो. दानिश बेरोजगार होने और खराब आर्थिक के कारण चोरी, झपटमारी और लूटपाट जैसे कई तरह के अपराध करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed