सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta gets Z security After Series of Bomb Threats

Delhi Assembly: धमकी भरे ईमेल के बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिली Z सिक्योरिटी, विधानसभा की किलाबंदी शुरू

आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Apr 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Delhi Assembly News: दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को गुरुवार को जानलेवा ईमेल और बम की लगातार मिल रही धमकियों के बाद जेड सुरक्षा दी गई है। वहीं विधानसभा परिसर को भी किले में तब्दील किया जा रहा है। यहां भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta gets Z security After Series of Bomb Threats
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : दिल्ली विधानसभा
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लगातार मिल रही बम धमकियों और हालिया सुरक्षा चूक के बाद जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। इसके साथ ही विधानसभा परिसर की सुरक्षा भी पूरी तरह मजबूत की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

Trending Videos


दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा कवर दिया गया है। यह फैसला तब लिया गया है, जब विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष कार्यालय को आधिकारिक ईमेल आईडी पर करीब 6 से 7 धमकी भरे ईमेल मिले। इन ईमेल में बम धमाके की धमकी दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धमकियों के अलावा हाल ही में विधानसभा परिसर में एक बड़ी सुरक्षा चूक भी सामने आई थी। एक व्यक्ति विधानसभा के गेट पार कर अंदर पहुंच गया और अध्यक्ष की गाड़ी में एक संदिग्ध वस्तु रखकर चला गया। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरे इंतजाम की समीक्षा की गई।

विधानसभा की किलाबंदी शुरू
नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब विजेंद्र गुप्ता के साथ 24 घंटे विशेष सुरक्षा टीम तैनात रहेगी। उनके काफिले के साथ हर समय एक एस्कॉर्ट वाहन चलेगा। सुरक्षा टीम की कमान एक प्रभारी अधिकारी के हाथ में होगी, जबकि प्रशिक्षित कमांडो भी साथ रहेंगे। सार्वजनिक कार्यक्रमों और आधिकारिक दौरों के दौरान भी उनकी सुरक्षा पहले से ज्यादा कड़ी रहेगी। 
 

वहीं, दिल्ली विधानसभा परिसर में भी सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी प्रवेश द्वारों पर ऑटोमेटिक बूम बैरियर लगाए जा रहे हैं, ताकि आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की जांच अनिवार्य रूप से हो सके। बैग और सामान की भी सख्ती से जांच की जाएगी। इसके अलावा परिसर में सीआरपीएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) वाहन समेत तैनात कर दी गई है। ये टीम लगातार गश्त करेगी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगी।

अध्यक्ष और विधानसभा की सुरक्षा अहम
विधानसभा सचिवालय की ओर से कहा गया है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बनाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष और विधानसभा की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। नए इंतजामों से विधानसभा परिसर को पूरी तरह सुरक्षित रखने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed