फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police nabbed a wanted criminal in an attempted murder case registered at the Punjabi Bagh police station.

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग में हत्या के प्रयास में वांछित बदमाश को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
---- ध्यानार्थ--- अलीगढ़ के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

- दिल्ली और एनसीआर में कई आपराधिक मामलों में पहले से शामिल था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी सुल्तानपुरी निवाासी धीरज उर्फ जुडी (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी धीरज अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र में किराये पर रह रहा था। इसके खिलाफ पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता दीपक, पश्चिम पुरी, दिल्ली में अपने फूड कार्ट पर मौजूद था। रात करीब 9:15 बजे कुछ हमलावर पीछे से आए और धारदार हथियार से उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। पुलिस को पता चला कि आरोपी धीरज उर्फ जुडी अपने सहयोगियों के साथ हत्या के प्रयास के मामले में शामिल था। इससे पहले, पांच आरोपी ऋतिक उर्फ माया, अमित, करण, विशाल और बिरजू को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि धीरज उर्फ जुडी और अन्य सहयोगी फरार थे। इससे पहले, अपराध शाखा ने इस मामले में दो वांछित आरोपियों, अमित और ऋतिक उर्फ माया को गिरफ्तार किया था। अब इंस्पेक्टर रामपाल की टीम ने उसे 27 जुलाई को किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली के एक नशा मुक्ति केंद्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed