{"_id":"6a6df1e950d2568fc90914a3","slug":"shraddha-murder-case-court-changes-the-day-for-aftabs-meeting-with-the-psychiatrist-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148612-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा हत्याकांड: कोर्ट ने आफताब की मनोचिकित्सक से मुलाकात का दिन बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा हत्याकांड: कोर्ट ने आफताब की मनोचिकित्सक से मुलाकात का दिन बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रोजाना चल रही सुनवाई से टकरा रहा था इलाज का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट ने चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की मनोचिकित्सकीय सलाह का दिन बदलने का आदेश दिया है। अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि अब आफताब की मनोचिकित्सक से मुलाकात मंगलवार के बजाय शनिवार को कराई जाए, ताकि मामले की रोजाना चल रही सुनवाई प्रभावित न हो।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरविंदर सिंह जग्गी ने यह आदेश आफताब की अर्जी पर दिया। इसमें कहा गया था कि वह जेल में चिंता और अन्य मानसिक समस्याओं का उपचार करा रहा है। हर मंगलवार मनोचिकित्सक जेल आते हैं, लेकिन उसी दिन अदालत में भी उसकी सुनवाई निर्धारित रहती है, जिससे इलाज और न्यायिक कार्यवाही का समय टकरा जाता है।
अदालत ने कहा कि 21 जुलाई से इस मामले की सुनवाई सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन हो रही है और फिलहाल अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसलिए मनोचिकित्सकीय परामर्श शनिवार को कराने का निर्णय उचित है। इस बीच अदालत ने गवाह प्रकाश सक्सेना और उपनिरीक्षक संदीप की गवाही एवं जिरह पूरी कर ली है। अभियोजन पक्ष के अन्य दो गवाह, सनुज और अभिषेक इमैनुएल, को 3 अगस्त को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है।