सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi prestigious St. Stephen's College gets its first woman principal.

Delhi: दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज में पहली महिला प्राचार्य, 1 जून को पद संभालेंगी प्रो. एलियास

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 May 2026 04:10 AM IST
विज्ञापन
सार

सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्राचार्य की कमान सौंपी है। कंप्यूटर साइंस और शोध प्रशासन के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाली प्रो.सुसान एलियास को सेंट स्टीफंस कॉलेज का 14वां प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वह एक जून से कॉलेज में प्राचार्य का कार्यभार संभालेंगी। 

Delhi prestigious St. Stephen's College gets its first woman principal.
प्रो.सुसान एलियास - फोटो : Linkedin
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्राचार्य की कमान सौंपी है। कंप्यूटर साइंस और शोध प्रशासन के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाली प्रो.सुसान एलियास को सेंट स्टीफंस कॉलेज का 14वां प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वह एक जून से कॉलेज में प्राचार्य का कार्यभार संभालेंगी। 

Trending Videos


कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को उनके नाम की घोषणा की। प्रो. सुसान एलियास अब प्रो. जॉन वर्गीज की जगह लेंगी, जिनके कार्यकाल विस्तार को लेकर कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते कॉलेज में प्राचार्य का पद लंबे समय से खाली था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. एलियास के पास तीन दशक से अधिक का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने मुख्य रूप से दक्षिण भारत के कई प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और रिसर्च संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह जनवरी से मई 2026 तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी(उत्तर प्रदेश) में समकुलपति (रिसर्च) के पद पर कार्यरत थीं। मालूम हो कि वर्ष 1881 में स्थापित सेंट स्टीफंस कॉलेज देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed