फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi to be decked in the tricolour on Independence Day

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगामय होगी दिल्ली, भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
हर घर पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी को तिरंगे के रंग में रंगने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश स्तर से लेकर स्थानीय संगठन तक व्यापक रणनीति बनाई है, जिसमें अधिक से अधिक इलाकों में तिरंगा फहराने व लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा की योजना के तहत सभी संगठनात्मक इकाइयों में तिरंगा लगाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्वतंत्रता दिवस के आसपास उनके क्षेत्र में तिरंगा आसानी से नजर आए और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो। पार्टी इसे केवल संगठनात्मक कार्यालयों तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि व्यापक जनभागीदारी वाले कार्यक्रम के रूप में आगे बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्राओं की भी तैयारी है, जिनमें पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने प्रमुख स्थानों, सड़कों, चौक-चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लगाने की भी योजना बनाई है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बूथ, मंडल व विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। भाजपा इसे केवल आयोजन नहीं, बल्कि एक व्यापक जनसंपर्क अभियान बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed