फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Advisory regarding route diversions at Pragati Maidan August 12 to 15 for India Trade Festival

Delhi Traffic Alert: प्रगति मैदान में भारत व्यापार महोत्सव, चार दिन प्रभावित रहेगा ट्रैफिक; इन रास्तों से बचें

Mon, 10 Aug 2026 05:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 10 Aug 2026 05:00 PM IST
सार

Delhi Traffic Alert: दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत व्यापार महोत्सव 2026 के आयोजन के चलते 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। महोत्सव में 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
 

विज्ञापन
Delhi Traffic Advisory regarding route diversions at Pragati Maidan August 12 to 15 for India Trade Festival
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

Delhi Traffic Alert:  भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले भारत व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक सुबह नौ बजे से शाम सात बजे के बीच भारत मंडपम के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। महोत्सव में करीब 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने लोगों को पीक आवर्स के दौरान मथुरा रोड और भारों मार्ग से बचने की सलाह दी है। इन मार्गों पर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक वाहन खड़ा करने या पार्किंग करने की अनुमति नहीं होगी। सड़क पर पार्क किए गए वाहनों को टो किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाने और पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने की अपील की गई है।

आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा की योजना यातायात स्थिति को ध्यान में रखते हुए बनाने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यातायात से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अपने आधिकारिक चैनलों पर नजर बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन

यातायात सलाह
  • पीक आवर्स के दौरान मथुरा रोड और भारों मार्ग से बचें।
  • सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक उपरोक्त मार्गों पर वाहन खड़ा करने या पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
  • सड़क पर खड़े वाहनों को टो किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • वैकल्पिक मार्ग के तौर पर रिंग रोड का इस्तेमाल करें।
  • अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और पर्याप्त यात्रा समय रखें।
  • आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अपनी यात्रा उसी के अनुसार पहले से प्लान करें।
  • जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed