{"_id":"6a79bf58dd73e254060ffc08","slug":"two-foreign-nationals-staying-illegally-apprehended-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149969-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे दो विदेशी नागरिक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे दो विदेशी नागरिक पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल ने जिले में अवैध रूप से रह रहे दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। पहचान कॉसमॉस एडेल और न्ग्बुएजे एकेह के रूप में हुई है। दोनों घाना और नाइजीरिया के रहने वाले हैं। जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा। इनके पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इनके वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी। दोनों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया, जहां से दोनों को निर्वासित करने का निर्देश जारी किया गया। पुलिस ने निर्वासन की प्रक्रिया पूरा होने तक दोनों को लामपुर स्थित हिरासत केंद्र में भेज दिया है।