फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict enforcement against no-parking violations at DU; action to be taken if vehicles are parked on the road.

Delhi NCR News: डीयू में नो पार्किंग पर अब होगी सख्ती, सड़क पर वाहन खड़ा किया तो कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
-नॉर्थ कैंपस में छात्रा मार्ग से यूनिवर्सिटी रोड तक बेतरतीब पार्किंग से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना भारी पड़ सकता है। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाहन केवल निर्धारित और अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर अब कार्रवाई की जाएगी।

डीयू प्राक्टर कार्यालय की ओर से इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि छात्रा मार्ग, जीसी नारंग मार्ग, सुधीर बोस मार्ग, गुरु तेग बहादुर रोड, श्रेया मिश्रा मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड और ग्वायर हॉल कैंटीन के आसपास सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर वाहनों के कारण सड़क संकरी हो जाती है और जाम की स्थिति पैदा होती है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर दिल्ली यातायात पुलिस अथवा संबंधित थाना पुलिस द्वारा लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed