दिल्ली लक्ष्मी योजना पर चर्चा: तीन बच्चों वाली महिलाओं को क्यों छोड़ा? CM रेखा ने बताई वजह; AAP का वॉकआउट
Delhi Assembly: सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सदन से बाहर जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने विपक्ष के रवैये पर तीखी टिप्पणी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को बताया कि सभी विधायकों ने इसमें भाग लिया और विपक्ष ने भी सवाल उठाए। हालांकि, जब वह जवाब देने खड़ी हुईं तो विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए।
'आप विधायक महिला मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते'
रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के लिए महिलाएं केवल राजनीति का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप विधायक महिला मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते थे। वे 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' पर चर्चा के दौरान सदन से बाहर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली दंगों पर चर्चा के लिए वे वापस आए।
इसका कारण यह था कि आप स्वयं उस मामले में शामिल थी। उन्होंने कहा कि महिला मुद्दों पर चर्चा करने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी। मुख्यमंत्री ने सदस्यों द्वारा उठाए गए हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि तीन से अधिक बच्चों वाली महिलाओं को योजना से बाहर रखा गया है। यह निर्णय महिला के स्वास्थ्य और शारीरिक श्रम को ध्यान में रखकर लिया गया है।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में दिल्ली लक्ष्मी योजना की चर्चा चल रही थी। विपक्ष ने सवाल किए और जब मैं उनके उत्तर देने के लिए खड़ी हुई तो विपक्ष के सदस्य सदन से बाहर चले गए। महिलाएं विपक्ष के लिए केवल राजनीति का विषय है।… pic.twitter.com/GOEGiI3TEO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026
सरकार ने इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस साल 17 लाख महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर सरकार बजट बढ़ा सकती है। इससे और अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत 10 दिनों में 6 लाख पंजीकरण पूरे हुए हैं।
'पिंक कार्ड योजना' पर सरकार का जवाब
एक आप विधायक ने 'पिंक कार्ड योजना' पर सवाल उठाया था। उन्होंने पूछा था कि दिल्ली के बाहर की महिलाओं को इसमें क्यों नहीं पंजीकृत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में रहने वाली हर महिला को 'पिंक कार्ड' मिलेगा। इसमें यह मायने नहीं रखता कि वह मूल रूप से किसी अन्य राज्य से है। दिल्ली की निवासी होने पर सभी बहनों को यह कार्ड मिलेगा।