फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Silver idol of a serpent stolen from a South Delhi temple; two arrested.

Delhi NCR News: दक्षिण दिल्ली के मंदिर से चुरा ली थी चांदी की नाग प्रतिमा, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक मंदिर से चांदी की एक नाग प्रतिमा को चुराने के आरोप में आरोपी मोहित शर्मा व जौहरी भारत गांधी (35) को गिरफ्तार किया है। दोनों को वारदात के होने के 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया। इन्होंने करीब 800 ग्राम की नाग प्रतिमा को पिघला दिया था। इन दोनों से इस चांदी को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि आरोपी मोहित शर्मा (40) ने ग्रेटर कैलाश-1 स्थित सनातन धर्म सत्संग सभा मंदिर से नाग प्रतिमा चोरी की और बाद में उसे पिघलाकर चांदी एक जौहरी को बेच दी। चोरी का सामान रखने के आरोप में एसआई रविंद्र सिंह की टीम ने जौहरी भारत गांधी (35) को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बिक्री से मिली 1.10 लाख रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चोरी की घटना के बाद छह अगस्त को ग्रेटर कैलाश-1 थाने में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनकी मदद से मोहित शर्मा की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed