{"_id":"6a675895034f14242d04afd3","slug":"delhis-first-modern-shelter-home-to-be-built-in-dwarka-foundation-stone-to-be-laid-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147769-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: द्वारका में दिल्ली का पहला आधुनिक शेल्टर होम बनेगा, आज होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: द्वारका में दिल्ली का पहला आधुनिक शेल्टर होम बनेगा, आज होगा शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1,500 आक्रामक और आवारा कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में लावारिस और आक्रामक कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए एमसीडी बड़ा कदम उठाया है। उसके पशु चिकित्सा विभाग ने द्वारका के सेक्टर-29 में आधुनिक डॉग शेल्टर होम का निर्माण करने का निर्णय लिया है। दिल्ली के पहले इस शेल्टर होम में करीब 1,500 कुत्तों को रखने की क्षमता होगी। परियोजना का शिलान्यास मंगलवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू करेंगे।
एमसीडी के अनुसार, इस शेल्टर होम में सड़कों पर घूमने वाले आक्रामक व लावारिस कुत्तों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही यहां इन कुत्तों की उचित देखभाल और उनके कल्याण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएगी। यह सुविधा सीएसआर के माध्यम से विकसित की जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, शेल्टर होम में रखे जाने वाले कुत्तों की देखभाल और प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। परियोजना का लक्ष्य केवल कुत्तों को एक स्थान पर रखना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित वातावरण और बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना भी है। इस परियोजना को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हिस्सा भी माना जा रहा है। कोर्ट ने लावारिस कुत्तों के प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को नसबंदी, टीकाकरण और चिकित्सा सुविधाओं के साथ पर्याप्त शेल्टर विकसित करने पर जोर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, सामान्य कुत्तों के लिए नसबंदी और टीकाकरण की व्यवस्था की जानी है, जबकि आक्रामक या रेबीज से संक्रमित कुत्तों को अलग रखने और उनकी उचित देखभाल की व्यवस्था जरूरी है।