{"_id":"69aada63acff5b6cd5009bdc","slug":"dispute-with-neighbor-over-loud-music-on-holi-youth-called-outsider-and-got-him-to-fire-shot-three-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126676-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: होली पर तेज संगीत बजाने पर पड़ोसी से विवाद, बाहरी युवक को बुलाकर चलवा दी गोली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: होली पर तेज संगीत बजाने पर पड़ोसी से विवाद, बाहरी युवक को बुलाकर चलवा दी गोली, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
हर्ष विहार थाना पुलिस ने होली के दौरान हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 4 मार्च की दोपहर गली नंबर-8, प्रताप नगर में फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि होली में तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी हुई थी। शिकायतकर्ता मोनू (29) ने आरोप लगाया कि पड़ोसी और उसकी बहन ने विरोध करते हुए झगड़ा किया और बाद में अपने एक साथी को बुला लिया। आरोप है कि बुलाए गए युवक ने मौके पर पिस्टल से फायरिंग की और फरार हो गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले में भाई-बहन को पकड़कर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर लोनी निवासी शुभम उर्फ मंगू (23) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। आरोपी पहले भी तीन मामलों में शामिल रह चुका है।
Trending Videos