सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUTA places teachers' demands before the 8th Pay Commission

Delhi NCR News: डूटा ने 8वें वेतन आयोग के समक्ष रखी शिक्षकों की मांगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-महंगाई के अनुरूप वेतन संशोधन, बेहतर सेवा शर्तों पर दिया जोर
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को चाणक्यपुरी स्थित 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष शिक्षकों की मांगों को रखा। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के वेतन संशोधन और सेवा शर्तों से जुड़ी चिंताओं व सुझावों को प्रस्तुत किया। उन्होंने तार्किक वेतन ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया।
डूटा ने समान फिटमेंट फैक्टर लागू करने, वार्षिक वेतन वृद्धि बढ़ाने और वेतन मैट्रिक्स में संशोधन की मांग की। साथ ही एडहॉक, अस्थायी और पोस्ट डॉक्टरल सेवाओं को पदोन्नति और पेंशन लाभों में शामिल करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने पीएचडी और एमफिल से जुड़े प्रोत्साहन को जारी रखने, शोध व अकादमिक कार्यों के लिए वार्षिक अनुदान बढ़ाने की आवश्यकता बताई। महिला शिक्षकों के लिए बेहतर सेवा शर्तें, पूर्ण वेतन के साथ चाइल्ड केयर लीव, पैरेंट केयर लीव जैसी सुविधाओं को मजबूत करने की भी मांग की गई। इसके अलावा खाली पदों को भरने, नए पद सृजित करने और शोध के लिए पर्याप्त सरकारी फंडिंग सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल में डूटा अध्यक्ष वी एस नेगी, सचिव प्रो. बिमलेन्दु तीर्थंकर, उपाध्यक्ष प्रो. भूपेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव प्रो संजय कुमार और कोषाध्यक्ष डॉ. आकांक्षा खुराना शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed