{"_id":"6a7b35577aa198991f0e9563","slug":"east-delhi-reels-under-day-long-rain-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150228-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में दिनभर बारिश से बेहाल, कई सड़कों पर जलभराव, थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में दिनभर बारिश से बेहाल, कई सड़कों पर जलभराव, थमी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड, शाहदरा, वजीराबाद मार्ग समेत प्रमुख मार्गों पर लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को दिनभर हुई बारिश ने पूर्वी दिल्ली की सड़कों व जलनिकासी व्यवस्था की एक बार फिर परीक्षा ली। जीटी रोड, शाहदरा, सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, दिलशाद गार्डन, झिलमिल, वजीराबाद रोड व पुश्ता रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों को सामान्य दिनों से अधिक समय यात्रा में बिताना पड़ा।
दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई रिहायशी कॉलोनियों व गलियों में भी पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को घरों से निकलने-लौटने में कठिनाई हुई। बाजारों में दुकानों के बाहर पानी जमा होने से ग्राहकों की संख्या कम रही।
बसों व अन्य यात्री वाहनों को धीमी गति से चलना पड़ा। ई-रिक्शा व ऑटो चालकों ने जलभराव वाले मार्गों से बचने का प्रयास किया, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। कुछ क्षेत्रों में नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल गया।
विज्ञापन
मौजपुर स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि बारिश के बाद कई स्थानों पर बदबू व गंदगी की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे मच्छरों के पनपने व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।