फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 1,500 athletes showcase their prowess at the Zonal Athletics Meet

Delhi NCR News: जोनल एथलीट मीट में 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। जोनल एथलीट मीट के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता में 115 स्कूलों के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 85 इवेंट आयोजित किए गए, जिसमें पदकों के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले हुए।



बालिका वर्ग के ओवरऑल प्रदर्शन में ग्रीनफील्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल 46 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। मोती राम गवर्नमेंट (एडेड) जीएसएसएस, दिलशाद गार्डन दिल्ली-95 45 अंकों के साथ दूसरे और अरवाचिन इंटरनेशनल स्कूल 43 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


व्यक्तिगत प्रदर्शन में अंडर-14 बालक वर्ग में आहद, अंडर-17 में डाबित और सीनियर वर्ग में शिवम ने प्रभावी प्रदर्शन किया। वहीं बालिका वर्ग में अंडर-14 की आलिया ने आठ अंक, जबकि अंडर-17 की अंशिका कौशिक ने 13 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 बालिका 4×100 मीटर रिले में सीएम श्री एमएस पार्क नंबर-2 की अराध्या, यशिका, श्रेया और सारा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। फेयर चाइल्ड मोहन कुशवाहा पब्लिक स्कूल की टीम को रजत और एसआरवी, डीडीए फ्लैट ईस्ट ऑफ लोनी रोड की टीम को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता ने स्कूली स्तर पर दिल्ली की खेल प्रतिभाओं को मंच देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed