{"_id":"6a7b3571dcf4f69bed0cdc1f","slug":"police-locate-mongolian-national-who-came-to-india-for-medical-treatment-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लापता मंगोलियाई नागरिक को पुलिस ने ढूंढा, वापस नहीं लौटने पर पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लापता मंगोलियाई नागरिक को पुलिस ने ढूंढा, वापस नहीं लौटने पर पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत
Tue, 11 Aug 2026 08:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:15 PM IST
सार
इलाज के लिए भारत आए 43 वर्षीय मंगोलियाई नागरिक को पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ लिया। वह टहलने के दौरान रास्ता भटक कर लापता हो गए थे।
विज्ञापन
मंगोलियाई नागरिक को पुलिस ने ढूंढा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य जिला पुलिस ने इलाज के लिए भारत आए 43 वर्षीय मंगोलियाई नागरिक को अगले दिन सुरक्षित तलाश लिया। वह टहलने के दौरान रास्ता भटक कर लापता हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि बयाम्बा सुरेन नौ अगस्त को सुबह करीब 11 बजे टहलने निकले थे। वह वापस नहीं लौटे, जिसके बाद उनकी पत्नी ने रात में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सुरेन की जानकारी जिपनेट पर अपलोड की गई और दिल्ली भर में वायरलेस संदेश प्रसारित किए गए।
मामले में मंगोलियाई दूतावास से भी समन्वय किया गया। उन्हें 10 अगस्त को कीर्ति नगर इलाके से सुरक्षित ढूंढा गया। बाद में उन्हें उनकी पत्नी से मिला दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले में कोई संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है।
विज्ञापन