फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Enraged by a police complaint, a neighbor launched a life-threatening attack on a man.

Delhi NCR News: थाने में शिकायत से गुस्साए पड़ोसी ने शख्स पर किया जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
-नंदनगरी इलाके की घटना, पहले झगड़ा होने पर पीड़ित ने की थी शिकायत, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नंद नगरी इलाके में झगड़े को लेकर थाने में शिकायत करने से गुस्साए एक दंपती और उसके बेटे ने घर में घुसकर 52 साल के पड़ोसी बजरंगी पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी रामनिवास, उसकी पत्नी शांति और बेटे रितेश पर केस किया है। पुलिस के अनुसार बजरंगी अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहते है। वह पेशे से चालक हैं। नंदनगरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 2023 में उनका पड़ोसी राम निवास से झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। तब से उनके बीच रंजिश चल रही है। 25 जुलाई की शाम वह अपनी पत्नी निर्मला को खजूरी खास छोड़ कर वापस घर आ रहे थे। आरोप है कि घर के पास राम निवास उन्हें गाली देने लगा। वह चुपचाप अपने घर में आ गए। कुछ देर बाद राम निवास और उसका छोटा बेटा रितेश उनके घर आ गए और दरवाजा तोड़ घर में घुस गए। पीछे से राम निवास की पत्नी भी आ गई। तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने डंडे से उनके सिर, हाथ और पैर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article