Hindi News
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
25 new sports nurseries started in the district, players will get money every month for diet.
{"_id":"69cec970ff3eb42a030fd645","slug":"25-new-sports-nurseries-started-in-the-district-players-will-get-money-every-month-for-diet-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66484-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में 25 नई खेल नर्सरी शुरू, खिलाड़ियों को डाइट के लिए हर माह मिलेगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में 25 नई खेल नर्सरी शुरू, खिलाड़ियों को डाइट के लिए हर माह मिलेगी राशि
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में खेल निदेशालय द्वारा खेल नर्सरी की नई सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत 25 नई खेल नर्सरियां संचालित की जाएंगी। इनमें से 13 नर्सरी राजकीय विद्यालयों को आवंटित की गई हैं।
Trending Videos
यह पहली बार है, जब जिले में इतनी संख्या में खेल नर्सरी शुरू की जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। खेल नर्सरी में चयनित खिलाड़ियों को सरकार की ओर से विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक खिलाड़ी के बैंक खाते में डाइट के लिए हर महीने तीन हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को नियमित रूप से सुबह और शाम अभ्यास कराया जाएगा, ताकि उनकी खेल क्षमता को निखारा जा सके। योजना के तहत खिलाड़ियों के लिए अभ्यास में नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों को तय न्यूनतम दिनों तक अभ्यास करना जरूरी होगा। इसके लिए रोजाना हाजिरी दर्ज की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। नई नर्सरी शुरू होने के बाद जिले में कुल खेल नर्सरी की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इनमें से 10 नर्सरी सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर और सेक्टर-30 के इंडोर स्टेडियम में खेल विभाग के प्रशिक्षकों की देखरेख में चलाई जा रही हैं। जिले के विभिन्न विद्यालयों और स्थानों पर एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, जूडो, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, योग, हैंडबॉल, रेसलिंग, कराटे, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल जैसे खेलों की नर्सरी संचालित होंगी। इस पहल से जिले के खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।