सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5 people duped of Rs 9.96 lakh

Faridabad News: साइबर ठगों ने 5 लोगों से ठग लिए 9.96 लाख रुपये

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
5 people duped of Rs 9.96 lakh
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
Trending Videos

साइबर क्राइम थानों में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 5 लोगों से 9.96 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने फौजी बनकर सामान भिजवाने के नाम पर, परिचित बनकर, निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर, क्रेडिट कार्ड पर लगे चार्ज को हटाने समेत अन्य बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामलों में जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एसजीएम नगर इलाके के रहने वाले पेशे से ट्रांसपोर्टर दीपक ने दी है। इनका कहना है कि 19 फरवरी को एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने खुद को फौजी बताकर कहा कि कुछ सरकारी सामान सिलीगुडी से कोलकाता लेकर जाना है, किराया बताओ। शिकायतकर्ता ने 35 हजार रुपये किराया बताया। आरोपी ने ऑनलाइन पेमेंट करने की बजाय शिकायतकर्ता के खाते से ही 35 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-89 के रहने वाले आशीष कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 25 फरवरी को इनके बैंक खाते से 21913 रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। इन्हें नहीं पता कि ये ट्रांजेक्शन कैसे और किसने की।
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले सय्यादुल आरफिन ने दी है। 1 दिसंबर 2025 को इन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। शिकायतकर्ता को निवेश में मुनाफे का झांसा दिया गया। 5 जनवरी को इनका डिमेट खाता खुलवाया गया। 8 जनवरी से 6 फरवरी के दौरान शिकायतकर्ता से 13 बैंक खातों में निवेश के नाम पर 8.65 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-3 के रहने वाले गौरव कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 22 जनवरी को ठग ने बैंककर्मी बनकर कॉल की और कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर चार्ज लग रहा है। इसे हटाने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर कार्ड की डिटेल भरवाई। बाद में मोबाइल हैक हो गया और इनके खाते से 49095 रुपये कट गए।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-8 के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 29 जनवरी को एक नंबर से कॉल आई और आरोपी ने खुद को शर्मा जी बताकर हालचाल पूछा। आरोपी ने 25 हजार रुपये ट्रांसफर का फर्जी मैसेज भेजकर शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed