सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People danced to Holi folk songs.

Faridabad News: होली के लोकगीतों पर जमकर थिरके लोग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
People danced to Holi folk songs.
विज्ञापन
तावड़ू। नगर के वार्ड नं 16 जटवाड़ा मोहाली स्थित होली चौक पर होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रविवार देर शाम करीब तीन दशक बाद पारंपरिक होली उत्सव मनाया गया। ब्रज के गीतों पर लोग जमकर थिरके।
Trending Videos

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक फाग लोक गीतों और भजनों पर स्थानीय लोगों ने जमकर नृत्य किया और फाग उत्सव का आनंद लिया। ढोल और नगाड़ों की थाप पर इस आयोजन में मथुरा ब्रज मंडल से बुलाए गए गायकों ने एक से बढ़कर एक रसिया और होली के गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्ग लोक गीतों की धुनों पर जमकर थिरके। इस दौरान सांस्कृतिक होली रसिया के माध्यम से ब्रज की परंपरा को जीवंत रखा गया। इस शानदार आयोजन ने भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया। जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed