{"_id":"69921e7411b1a0ef980858a0","slug":"8-lawyers-including-two-women-from-the-district-are-in-the-fray-for-the-bar-council-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63025-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बार काउंसिल में जिले की दो महिला समेत 8 वकील मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बार काउंसिल में जिले की दो महिला समेत 8 वकील मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के लिए 17 और 18 मार्च की तारीख तय की गई है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। बार काउंसिल के 25 सदस्यीय बोर्ड में इस बार पहली बार पांच महिला वकील सदस्य के तौर पर अपनी जगह बनाएंगी। शनिवार को नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। पूरे प्रदेश से कुल 157 वकील मैदान में हैं जिनमें 53 महिलाएं और 104 पुरुष शामिल हैं। जिले की बात करें तो यहां से दो महिला वकीलों सहित कुल 8 दिग्गज मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें संजीव चौधरी, जेपी अधाना, संतराम शर्मा, अशोक नागर, प्रदीप परमार, सुरेंद्र दत्त शर्मा के साथ डिंपल चौधरी और भानू प्रिया शर्मा के नाम शामिल हैं।
चुनाव के लिए 17 और 18 मार्च की तारीख तय की गई है। इस बार के चुनाव में करीब एक लाख 14 हजार वकील अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और नूंह जैसे जिलों से ही करीब 15 हजार से ज्यादा वोटर हिस्सा लेंगे। इसमें अकेले फरीदाबाद से 4500 और गुरुग्राम से 8000 से अधिक वकील वोट डालेंगे। बार काउंसिल के सहायक सचिव महिंदर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम से भी पांच महिला वकीलों ने अपनी दावेदारी पेश की है। सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के नियम के बाद यह पहला मौका है जब काउंसिल में महिलाओं की इतनी मजबूत भागीदारी देखने को मिलेगी। अब सभी उम्मीदवार अपने स्तर पर जनसंपर्क में जुट गए हैं।
Trending Videos