{"_id":"69921e9c0f875fc1cf014499","slug":"five-people-were-duped-of-rs-28-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63021-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पांच लोगों से 28 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पांच लोगों से 28 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग बहाने बनाकर दिया गया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है । ठगों ने पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग इलाकों के पांच लोगों को निशाना बनाकर करीब 28 लाख 64 हजार रुपये ठग लिए । ठगी के इन मामलों में कहीं फेसबुक की दोस्ती भारी पड़ी तो कहीं सस्ती खरीदारी और पेंशन लगवाने का लालच देकर लोगों के बैंक खाते खाली कर दिए गए। एनआईटी नेहरू ग्राउंड के रहने वाले विकास को फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ा जिसने खुद को आर्किटेक्ट बताकर ऑनलाइन गेमिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया और उनसे 15 लाख रुपये निवेश कराकर चंपत हो गई। इसी तरह सेक्टर-21सी के एक बुजुर्ग भूषण लाल धर को ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और पेंशन शुरू कराने के नाम पर उनसे ओटीपी पूछकर उनके खाते से करीब आठ लाख रुपये निकाल लिए।
वहीं सेक्टर-23ए के निवासी सन्मुख सिंह को टेलीग्राम पर स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने का लालच दिया गया जहां एक महिला ने उन्हें ऊंचे रिटर्न का सपना दिखाकर 2.25 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगी का सिलसिला यहीं नहीं रुका और गाजियाबाद के रहने वाले दुर्गेश शर्मा जो फरीदाबाद की एक कंपनी में काम करते हैं, उन्हें फेसबुक पर डी-मार्ट के नाम से सस्ता ड्राई फ्रूट खरीदना भारी पड़ गया। उन्होंने जैसे ही ऑर्डर के लिए कार्ड की डिटेल भरी, उनके खाते से करीब 49 हजार रुपये कट गए। एक अन्य मामले में सेक्टर-16 के राजेंद्र अहिरवार को इंस्टाग्राम पर सस्ता आईफोन दिलाने का झांसा देकर ठगों ने डिलीवरी चार्ज और अन्य फीस के नाम पर 48 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। इन सभी मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कर दी है जिसके बाद पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
Trending Videos