सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The chant of Bam Bhole resonated in more than 200 temples of the district.

Faridabad News: जिले के 200 से अधिक मंदिरों में गूंजे बम भोले के उद्घोष

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The chant of Bam Bhole resonated in more than 200 temples of the district.
विज्ञापन
तिकोना पार्क स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर से महादेव की बरात निकाली गई, जगह-जगह बांटा गया प्रसाद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बम भोले की गूंज से जिले के 200 से अधिक मंदिर गुंजायमान रहे। भक्तों ने शिवलिंग पर दुग्ध तथा जलाभिषेक करके शिव की आराधना की। रविवार को तिकोना पार्क स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर से महादेव की बरात निकाली गई। शिव बरात में देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बरात में बम, बम भोले के नाम की गूंज रही।


बरात में अघोरी बनकर भक्त खूब झूमे। बरात तिकोना पार्क मार्केट से होती हुई दो नंबर शिवालय मंदिर तथा एक नंबर मार्केट पहुंची। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि बरात के दौरान पूरे रास्ते ठंडाई का प्रसाद बांटा गया था। ऐसे ही सिद्धपीठ महाकाली मंदिर के द्वार पर दिन भर ठंडाई का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मंदिर में रही सबसे ज्यादा भीड़

सैनिक काॅलोनी स्थित शिव मंदिर में करीब 22 फीट का शिवलिंग है। जलाभिषेक के लिए रविवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए। पंडित ने बताया कि मंदिर परिसर को करीब 150 किलोग्राम फूलों से सजाया जाएगा। प्रसाद वितरण के लिए फलों का भी इंतजाम किया गया। करीब 150 किलोग्राम बेर तथा 300 दर्जन केले मंगवाए गए हैं। इसके अलावा दो नंबर स्थित शिवालय को भी महाशिवरात्रि के अवसर पर फूलों से सजाया गया।


सिद्धदाता आश्रम में मनाई गई महाशिवरात्रि
रविवार को सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम सिद्धदाता आश्रम में महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का अभिषेक किया और जनकल्याण के लिए विशेष पूजा अर्चना की। इससे पहले वैकुंठवासी श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य सुदर्शनाचार्य और गुरुमाता की समाधि पर पुष्पांजलि की गई।उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान भोलेनाथ श्रद्धालुओं के जीवन से अज्ञान, अहंकार और दुखों का अंत करें और जीवन में सुख, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति का प्रकाश भर दें। इस मौके पर फरीदाबाद की प्रथम नागरिक महापौर प्रवीण जोशी, भाजपा के जिलाध्यक्ष सोहनपाल छोकर, जिला महामंत्री कविंद्र चौधरी, विभिन्न पार्षद समेत गणमान्य व्यक्तियों और केरल राज्य से पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed