सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A 12-foot-long python was spotted along the banks of the Agra Canal near Sotai village.

Faridabad News: सोतई गांव के पास आगरा नहर किनारे दिखा 12 फुट लंबा अजगर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A 12-foot-long python was spotted along the banks of the Agra Canal near Sotai village.
विज्ञापन
फरीदाबाद। सोतई गांव के पास आगरा नहर के किनारे सोमवार दोपहर अजगर दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन्य एवं प्राणी विभाग को मामले की जानकारी दी गई लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर धीरे-धीरे नहर की ओर बढ़ गया और पानी में उतर गया। ग्रामीणों के अनुसार अजगर करीब 10 से 12 फुट लंबा था। दोपहर के समय नहर किनारे लोगों की आवाजाही के दौरान अचानक अजगर दिखाई दिया, जिसके बाद वाहन चालक भी सड़क किनारे रुक गए। कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण अक्सर अजगर और अन्य वन्य जीव पानी और ठंडी जगहों की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर निकल आते हैं। वन्य एवं प्राणी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अजगर आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते लेकिन लोगों को उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए और तुरंत विभाग को सूचना देनी चाहिए। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed