सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth Attacked After Stopping Scooty

Faridabad News: स्कूटी रोककर युवक पर हमला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth Attacked After Stopping Scooty
विज्ञापन
फरीदाबाद। भगत सिंह कॉलोनी निवासी करन शर्मा पर स्कूटी रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार 30 मई की शाम करीब छह बजे वह अपनी मां को छोड़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान निखिल, यशू और आशीष पंडित ने रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। करन शर्मा का आरोप है कि मारपीट के दौरान यशू ने चाबी उनकी बाईं आंख पर मार दी, जिससे आंख से खून निकलने लगा। वहीं निखिल और आशीष पंडित ने लात-घूंसों से पीटा। आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों की भीड़ जुटने लगी तो तीनों आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद करन शर्मा ने पुलिस चौकी में शिकायत दी। कोतवाली थाना पुलिस ने 31 मई को निखिल, यशू और आशीष पंडित के खिलाफ मारपीट, धमकी और रास्ता रोकने समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed