फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A confectioner sleeping under a tree's shade was stolen and the accused was arrested with the phone.

Faridabad News: पेड़ की छांव में सो रहे हलवाई का मोबाइल चोरी, फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
A confectioner sleeping under a tree's shade was stolen and the accused was arrested with the phone.
फरीदाबाद। थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र में पेड़ की छांव में सो रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन बदमाश ने चोरी कर लिया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज (21), निवासी तिगांव रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 19 जुलाई को तिगांव रोड बाईपास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया भगत सिंह कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति जो हलवाई का काम करता है। उसने बताया कि 15 जुलाई को खाना खाने के बाद वह भगत सिंह कॉलोनी स्थित हरिओम स्वीट्स के सामने पेड़ की छांव में आराम कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से बेरोजगार था और पैसों की जरूरत के कारण उसने सो रहे व्यक्ति का मोबाइल चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed