सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A drug trafficker was apprehended with 13.04 grams of heroin.

Faridabad News: 13.04 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर दबोचा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A drug trafficker was apprehended with 13.04 grams of heroin.
विज्ञापन
होडल। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच होडल की टीम को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंधोप मोड़ से पास एक युवक को अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13.04 ग्राम हीरोइन बरामद की गई है।
Trending Videos


क्राइम ब्रांच होडल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव सौंध निवासी नीरज अवैध रूप से हेरोइन बेचने का काम करता है और फिलहाल अंधोप मोड़ के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसकी पैंट की जेब से एक पॉलिथीन मिली, जिसमें हेरोइन पाई गई। वजन करने पर नशीले पदार्थ की मात्रा 13.04 ग्राम निकली। पुलिस ने बरामद हीरोइन को सील कर कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना मुंडकटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed