सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   You will have to forget your love...audience danced to the song

Faridabad News: तुम्हें दिल-लगी भूल जानी पड़ेगी मोहब्बत...गीत पर झूमे दर्शक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
You will have to forget your love...audience danced to the song
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। मेले में रविवार को छोटी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार सुरेश गंधर्व ने वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ पर वंदे मातरम गीत से की। प्रसिद्ध कलाकार विक्रम सिरोहीवाल ने हिंदी और फिल्मी बॉलीवुड बैंड की मधुर प्रस्तुति दी। उन्होंने “तुम्हें दिल-लगी भूल जानी पड़ेगी, मोहब्बत की राहों में आ कर तो देखो जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकार का उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त पाली नाथ बीन पार्टी, रिंकू डेरू पार्टी की लोक प्रस्तुति ने ग्रामीण लोक संस्कृति की झलक पेश की। सतीश हरियाणवी ने हास्य कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब हंसाया। इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा से कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी, रेनू हुडा, संदीप नैन, नरेंद्र, पंकज कुमार, राजेश कुमार, धर्मवीर, अनिल सहित विभाग के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed