फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A former employee, harboring a grudge over unpaid wages, conspired with associates to commit a robbery.

Faridabad News: वेतन न मिलने की रंजिश में पूर्व कर्मचारी ने साथियों के साथ रची लूट की साजिश

Fri, 14 Aug 2026 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
A former employee, harboring a grudge over unpaid wages, conspired with associates to commit a robbery.
शराब ठेकेदार से 1.53 लाख रुपये की लूट का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। टाउन नंबर-2 में 15/16 जुलाई की रात शराब ठेकेदार से हुई 1.53 लाख रुपये की लूट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 13 अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात की मुख्य साजिश ठेके के ही पूर्व कर्मचारी ने वेतन न मिलने की रंजिश में साथियों के साथ मिलकर रची थी।
आरोपी को पता था कि शिकायतकर्ता रोजाना ठेके की बिक्री के रुपये लेकर घर जाता है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुख्य साजिशकर्ता प्रिंस उर्फ राजा (23) निवासी मधेपुरा बिहार, उसके साले अंकित उर्फ लप्पा (24), रवि उर्फ रोहित उर्फ मोटा (24) निवासी मथुरा यूपी व अमित पाल (23) सभी हाल निवासी सोनिया विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अमन यादव ने बताया कि एनआईटी-2 निवासी पीड़ित चरण सिंह कन्हैया ने 16 जुलाई को पुलिस चौकी टाउन नंबर-2 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित का डबुआ चौक पर शराब का ठेका है। 15/16 जुलाई की मध्य रात्रि करीब 1:53 लाख रुपये की दैनिक बिक्री की नकदी लेकर वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ई-ब्लॉक के पास पहुंचा, सड़क पर खड़े तीन युवकों ने उसे रुकवाया और देशी पिस्तौल दिखाकर पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रिंस उर्फ राजा पहले पीड़ित के शराब ठेके पर आठ हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी करता था। करीब दो महीने पहले वेतन के कुछ रुपये बकाया होने के कारण विवाद हुआ और उसने काम छोड़ दिया। इसी रंजिश का बदला लेने और उसने अपने साले अंकित उर्फ लप्पा को योजना में शामिल किया। इसके बाद सोनिया विहार निवासी अपने दो अन्य साथियों रवि और अमित को भी वारदात में जोड़ लिया। प्रिंस ने पीड़ित का पीछा करते हुए बाकी साथियों को दूर से इशारा किया, जिसके बाद लूट को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के लिए दिल्ली से चुराई मोटरसाइकिल
पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से मोटरसाइकिल चुराई थी। वे एक मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार होकर आए थे। इससे पहले भी उन्होंने ठेकेदार को लूटने का प्रयास किया था, जो असफल रहा था। 15/16 जुलाई की रात मौका मिलते ही देशी पिस्तौल दिखाकर वारदात को अंजाम दे दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से लूट की रकम व वारदात में प्रयुक्त हथियार (पिस्तौल) और वाहन बरामद करेगी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रवि उर्फ रोहित के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट और मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता प्रिंस उर्फ राजा के खिलाफ भी लड़ाई-झगड़े की प्राथमिकी पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed