सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A student hanged herself after being denied admission in Class 10.

Faridabad News: दसवीं में दाखिला नहीं मिलने पर छात्रा ने लगाया फंदा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A student hanged herself after being denied admission in Class 10.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। एनआईटी थाना क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में दसवीं कक्षा में दाखिला न मिलने से आहत होकर एक 16 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।


गांधी कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय करीना सोमवार को अपने पिता सतीश के साथ एनआईटी नंबर-5 स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में दाखिले के लिए गई थी। परिजनों के मुताबिक करीना नौवीं कक्षा पास कर चुकी थी और आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। इसी कारण उसके पिता सुबह सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उसे स्कूल में दाखिले के लिए लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने करीना को दसवीं कक्षा में दाखिला देने से इन्कार कर दिया। स्कूल की ओर से कहा गया कि छात्रा जिस स्कूल से नौवीं कक्षा पास हुई है, उसे वहीं से दसवीं की पढ़ाई पूरी करनी होगी। इसके बाद वह यहां 11वीं कक्षा में दाखिला ले सकती है। यह बात सुनकर करीना काफी आहत हो गई और अपने पिता के साथ वापस घर लौट आई।
दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच करीना ने कमरे में पंखे से अपनी चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया की उसकी मां ने दाखिले के बारे में पूछने के लिए उसे फोन किया तो करीना ने फोन नहीं उठाया। शक होने पर उसकी मां तुरंत घर पहुंची तो देखा कि करीना कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही एनआईटी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed