सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of breaking into a house and assaulting and vandalizing it

Faridabad News: घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into a house and assaulting and vandalizing it
विज्ञापन
पिनगवां। थाना क्षेत्र के रीठट गांव में दूसरे पक्ष के लोगों पर घर का गेट तोड़कर अंदर घुसने, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने और कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पीड़ित जाकिर पुत्र आस मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जमीन पर टावर लगाने के लिए घर पर सामान आया हुआ था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले गाली-गलौज की और 11 मार्च 2026 को वे लोग जॉन डियर ट्रैक्टर पर लोडर लगाकर आए और घर का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान अल्ताफ ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। इसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई, जिसमें अब्बास का पैर टूट गया। साथ ही घर के बाहर खड़ी ऑल्टो कार में भी तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देख वे लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed