फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Additional buses are being operated to Haridwar.

Faridabad News: हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का किया जा रहा संचालन

Sun, 02 Aug 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Additional buses are being operated to Haridwar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बल्लभगढ़। सावन में हरिद्वार से जल लेने के लिए देशभर से लाखों शिवभक्त पहुंच रहे हैं। शहर से जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग और प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।




ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि वर्तमान में बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए प्रतिदिन दो नियमित बसों का संचालन किया जा रहा है। पहली बस सुबह 5:30 बजे और दूसरी बस रात 8:00 बजे रवाना होती है। इसके अलावा पलवल से बल्लभगढ़ होते हुए हरिद्वार जाने वाली एक नियमित बस भी संचालित की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिल रही है। हरिद्वार जाने वाले भक्तों को कोई परेशानी ना हो उसके लिए डिपो की ओर से हरिद्वार के लिए प्रतिदिन तीन अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार और बसें भी चलाई जा रही हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बसों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है और भीड़ के अनुसार संचालन बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed