फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic jams on flyovers due to the closure of the Faridabad underpass caused by waterlogging.

Faridabad News: जलभराव के कारण फरीदाबाद अंडरपास बंद होने से फ्लाईओवरों पर लगा जाम

Sun, 02 Aug 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams on flyovers due to the closure of the Faridabad underpass caused by waterlogging.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुई बारिश ने एक बार फिर शहर में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। थोड़ी देर की बारिश के बाद रेलवे रोड समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और यातायात प्रभावित रहा।

जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास को यातायात के लिए बंद कर दिया। अंडरपास बंद होने के बाद वाहनों का दबाव नीलम फ्लाईओवर और बड़खल फ्लाईओवर की ओर बढ़ गया। इसके चलते शाम करीब सात बजे से रात नौ बजे तक दोनों फ्लाईओवरों पर लंबा जाम लगा रहा। वाहन चालक काफी देर तक रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे, जबकि दोपहिया सवारों और दफ्तर से लौट रहे लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


रेलवे रोड सहित अन्य निचले क्षेत्रों में भी पानी भरने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह जलभराव के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद शहर में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या ने एक बार फिर बरसात के मौसम में जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद शहर के प्रमुख मार्गों और अंडरपासों में यही स्थिति बन जाती है, जिससे आम जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed