{"_id":"6a6e3eb15ffb3f19d702ef97","slug":"bustle-returns-to-the-market-with-the-kanwar-yatra-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76394-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांवड़ यात्रा से बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांवड़ यात्रा से बाजार में लौटी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा, किराना, टैंट हाउस, डीजे, हलवाई और परिवहन कारोबार से जुड़े व्यापारियों के पास लगातार आ रही बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शादियों का सीजन समाप्त होने के बाद सुस्त पड़े बाजारों में अब कांवड़ यात्रा ने नई जान फूंक दी है। कपड़ा, किराना, टैंट हाउस, डीजे, जनरेटर, हलवाई और परिवहन कारोबार से जुड़े व्यापारियों के पास लगातार बुकिंग आ रही हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि महाशिवरात्रि तक बाजार में चहल-पहल और कारोबार दोनों बढ़ेंगे। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से हजारों श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश और गोमुख से कांवड़ लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। जलाभिषेक से पहले डाक कांवड़ का दौर तेज होने के साथ कैंटर, डीजे, टैंट और जनरेटर की मांग भी बढ़ गई है। कांवड़ शिविरों के आयोजन और डाक कांवड़ के साथ चलने वाले साउंड सिस्टम के कारण शहर के अधिकांश डीजे पहले ही बुक हो चुके हैं।
कांवड़ यात्रा का लाभ किराना कारोबारियों को भी मिल रहा है। जगह-जगह लगने वाले भंडारों के लिए आटा, चावल, चीनी, घी, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री की खरीद बढ़ गई है। बल्लभगढ़ बस अड्डा मार्केट के प्रधान प्रेम खट्टर ने कहा कि शादियों का सीजन खत्म होने के बाद अब त्योहार ही बाजार को गति देते हैं और कांवड़ यात्रा अब बड़े पर्व का रूप ले चुकी है। वहीं मोहना रोड मार्केट के प्रधान प्रदीप गुप्ता के अनुसार टैंट हाउस, डीजे, हलवाई और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को इस दौरान भरपूर काम मिल रहा है।
भगवान शिव की तस्वीर वाली टी-शर्ट की बढ़ी मांग
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की विशेष वेशभूषा की बिक्री भी तेज हो गई है। बाजारों में भगवान शिव और महाकाल की तस्वीरों व स्लोगन वाली टी-शर्ट, निक्कर, पटका, तौलिया और पर्स की अच्छी मांग है। बल्लभगढ़ बस अड्डा बाजार के दुकानदार वीरेंद्र ने बताया कि श्रद्धालु विशेष रूप से शिव और महाकाल प्रिंट वाली टी-शर्ट पसंद कर रहे हैं। वहीं ओल्ड फरीदाबाद के दुकानदार गोपाल का कहना है कि कांवड़ यात्रा अब ऐसा पर्व बन चुकी है, जिसके दौरान बाजारों में खरीदारी और व्यापार दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
-- --
डाक कावड़ के लिए बनाई जा रही है विशेष ड्रेस
कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार डाक कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्तों के लिए विशेष ड्रेस तैयार कराई जा रही है। एक जैसी ड्रेस पहनने से सभी श्रद्धालुओं की अलग पहचान बनेगी और यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। ड्रेस का रंग और डिजाइन ऐसा रखा गया है, जिससे डाक कांवड़ियों को भीड़ में आसानी से पहचाना जा सके। ड्रेस पर भगवान शिव से जुड़े धार्मिक प्रतीक और समिति का नाम भी अंकित किया जा रहा है। इससे यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों और प्रशासन को कांवड़ियों की पहचान करने में सुविधा होगी। डाक कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को यही विशेष ड्रेस पहननी होगी। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप और पहचान पत्र की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि रात्रि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।