फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Admissions to vacant seats in government colleges will now be done through physical counselling.

Faridabad News: राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर अब फिजिकल काउंसलिंग से दाखिले

Mon, 10 Aug 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Admissions to vacant seats in government colleges will now be done through physical counselling.
फरीदाबाद। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इसके बाद भी विभिन्न महाविद्यालयों में कई सीटें रिक्त रह गई हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अब महाविद्यालय स्तर पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले दिए जाएंगे। महाविद्यालयों में सोमवार से 16 अगस्त तक रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क के अलावा 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालय में पहुंचकर रिक्त सीटों के अनुसार दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता ने बताया कि 16 अगस्त तक चलने वाली फिजिकल काउंसलिंग के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो 18 से 23 अगस्त तक दोबारा फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इस चरण में अभ्यर्थियों को लेट फीस के साथ दाखिला लेना होगा। महाविद्यालयों ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों में पहुंचकर दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed